बालकनी से कूदकर नाबालिग के घर में घुसा युवक,पॉक्सो में केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बालकनी से कूदकर नाबालिग के घर में घुसा युवक,पॉक्सो में केस दर्ज। जिला पूर्व की रहने वाली एक नाबालिग से छेड़छाड़ किए जाने का मामला पुलिस में दर्ज हुआ है। युवक रात के समय में पड़ौस में रहने वाली नाबालिग के घर में बालकनी से कूद कर आ गया था। पुलिस ने परिजन की रिपोर्ट पर पॉक्सो में जांच आरंभ की है।
एमआर ने किराए के मकान में लगाया फंदा
पुलिस ने बताया कि पीडि़ता नाबालिग के साथ पड़ौसी युवक ने छेड़छाड़ की। आरोप है कि युवक 17-18 मार्च की रात में अपने घर की बालकनी कूद कर उसके घर में घुस गया था और उससे छेड़छाड़ की। पुलिस ने पॉक्सो में केस दर्ज कर अब जांच आरंभ की है। फिलहाल आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है।
