Doordrishti News Logo

आधी रात में युुवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म

जोधपुर,आधी रात में युुवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म। कमिश्ररेट के जिला पूर्व में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। घटना 21 अप्रैल आधी रात की है। आरोपी युवती का परिचित था और वह बाहर से जोधपुर आया था। पीडि़ता ने इस बारे में रविवार को पुलिस में रिपोर्ट दी थी। पीडि़ता का आज मेडिकल करवाया गया है। बयान लिए जाने है।

यह भी पढ़ें – कार की टक्कर से दंपती बाइक से गिरा,तीन घायल

सहायक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक युवती की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है। इसमें बताया कि 21 अप्रेल की रात को उसके गांव का ही एक पूर्व परिचित आया और उसे अपहरण कर अपने साथ ले गया। उसके साथ एक अन्य युवक भी था। इन लोगों ने गांव से पांच किलोमीटर एक स्थान पर लेकर गए जहां बारी- बारी दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि उसे बाद में धमकी दी गई। पुलिस ने धमकाने एवं सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर अब जांच आरंभ की है। उसका आज मेडिकल कराया गया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: