किराए पर रहने वाली युवती ने फंदा लगाकर दी जान
घर छोड़े पांच साल हुए थे
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),किराए पर रहने वाली युवती ने फंदा लगाकर दी जान।शहर के राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र के ठेंगड़ी नगर स्थित वस्त्र मंत्रालय के पीछे किराए पर रहने वाली एक युवती ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह मूल रूप से उत्तरप्रदेश की रहने वाली थी और पिछले पांच साल से यहां पर रह रही थी। बाद में तब शव हिन्दू सेवा मंडल के सुुपुर्द किया गया। हालांकि पिता की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई है।
राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने बताया कि मूलत: उत्तरप्रदेश के रामपुरा जालोन हाल ठेंगड़ी नगर वस्त्र मंत्रालय के पीछे रहने वाली 36 साल की संध्या पुत्री रघुवीर सिंह ने अपने किराए के मकान में गत 24 मार्च को फंदा लगाकर खुदकुशी की थी। वह यहां पर अकेली रहती थी।
पारिवारिक समस्या के चलते ऑटो चालक ने लगाया फंदा
उत्तरप्रदेश उसके परिजन को सूचना दी गई। परिजन मंगलवार को जोधपुर पहुंचे। उसके पिता रघुवीर सिंह ने मर्ग में रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी पांच साल पहले ही घर छोड़ दिया था और वह यहां अकेली रहती थी। पुलिस ने बाद में शव को कार्रवाई कर हिन्दू सेवा मंडल के सुपुर्द कर दिया।
