Doordrishti News Logo

आपसी विवाद में रिश्तेदार युवक पर जानलेवा हमला,एक गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आपसी विवाद में रिश्तेदार युवक पर जानलेवा हमला,एक गिरफ्तार।शहर के उचियारड़ा स्थित विश्रोईयों की ढाणी में एक युवक पर उसके रिश्तेदार आदि ने मिलकर जान से मारने का प्रयास किया। वह मारपीट में जख्मी हुआ है। पीडि़त ने दो नामजद भाईयों के खिलाफ एयरपोर्ट थाने में इसकी रिपोर्ट दी है। हमला उसके घर में घुसकर किया गया।

चोरों ने सात लाख का सोना और 1.12 लाख की नगदी चुराई

एयरपोर्ट थाना पुलिस ने बताया कि उचियारडा स्थित विश्रोईयों की ढाणी निवासी जालाराम पुत्र सुरजाराम विश्रोई ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 8 फरवरी की रात को विक्रम और श्रवण बिना नंबरी बोलेरो लेकर आए और मारपीट की। आरोपी उसके घर में घुसे और मारपीट की जिससे वह जख्मी हो गया। पुलिस ने बताया कि जाला राम चोटिल हुआ और उसका मेडिकल कराया गया है। एक आरेापी श्रवण को शांतिभंग में पकड़ा गया है।