नई सड़क पर युवक का लेपटॉप चोरी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नई सड़क पर युवक का लेपटॉप चोरी। शहर के नई सडक़ क्षेत्र में एक मिठाई की दुकान के सामने युवक का लेपटॉप चोरी हो गया। पीडि़त आगरा का रहने वाला है और उसने उदयमंदिर थाने में इसकी रिपोर्ट दी। फिलहाल लेपटॉप चोर का पता नहीं लगा है।
उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि उत्तरप्रदेश के आगरा थानान्तर्गत सिकंदरा शहर के रंगोली कॉलोनी निवासी निशिथ यादव पुत्र हरिशचन्द्र यादव ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वो जोधपुर घूमने आया हुआ था। यहां नई सडक़ पर एक होटल के सामने से उसका बैग चोरी हो गया। बैग में उसका लेपटॉप भी था। एएसआई सुमेर सिंह इस बारे में जांच कर रहे हैं।
