होटल के बाहर देशी विदेशी पर्यटकों को उकसाने वाला युवक गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),होटल के बाहर देशी विदेशी पर्यटकों को उकसाने वाला युवक गिरफ्तार।शहर के नई सडक़ स्थित एक होटल के बाहर देशी विदेशी पर्यटकों को होटल में खाने के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ पर्यटक थाने में केस दर्ज हुआ।
बैंक कर्मचारी के घर से सोने की चेन और हीरे की अंगूठी पार
पर्यटक थाने के एसआई मोहर सिंह गश्त पर थे। तब नई सडक़ पर एक युवक देशी विदेशी पर्यटकों को होटल में खाना खाने के लिए उकसाते नजर आया। इस पर युवक ब्यावर के सेंदड़ा निवासी प्रदीप सिंह को दस्तयाब किया। बाद में उसके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
