Doordrishti News Logo

दिनदहाड़े थाने के नजदीक युवक का किडनैप

  • मधुबन में लावारिश मिली कार -अपहृर्ता नहीं मिले
  • सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना -हथियारों से लैस थे बदमाश
  • पुलिस ने की नाकाबंदी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दिनदहाड़े थाने के नजदीक युवक का किडनैप। शहर में गुरुवार की सुबह करीब सवा 11 बजे एक युवक का किडनैप कर लिया गया। वह फ्लैश पेंटिंग कारीगर है। वह एक दोस्त के साथ चाय पीने जा रहा था। घटना सिवांची गेट से शनिश्चरजी का थान रोड स्थित एक निजी कॉलेज के पास की है। एक कार में हथियारों से लैस होकर कुछ युवक उसे जबरन उठा ले गए। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची।

कार महाराष्ट्र पासिंग नंबर की है। जिसके लिए शहर भर में नाकाबंदी करवाई गई। फिलहाल उसका पता नहीं चला है। आशंका है किसी विवाद के चलते यह अपहरण हुआ है। दोपहर बाद कार पाली रोड स्थित मधुबन में यह कार लावारिश हालत में मिल गई। मगर अपहरण करने वालों का पता नहीं चल पाया। पुलिस को सुराग हाथ लगा है, उनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी है।

खांडाफलसा थानाधिकारी बलवंत राम ने बताया कि मेड़ती गेट के बाहर रहने वाले मनन नाम के युवक को अपहरण किया गया हेै। वह फ्लैश पेंंटिंग का काम करता है। गुरुवार की सुबह वह अपने एक साथी संग सिवांची गेट से शनिश्चर जी का थान रोड पर निजी कॉलेज के पास फर्नीचर की दुकान के पास वाली गली में चाय पीने जा रहा था। तब सडक़ पर ही एक सफेद रंग की कार में कुछ युवक आए और उसे जबरन कार में डालकर अपने साथ ले गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

नामी ब्रांड के नकली शू बेचते मिला दुकानदार

इधर सूचना के साथ ही एसीपी सेंट्रल मंगलेश चूण्डावत, थानाधिकारी बलवंतराम आदि मौके पर पहुंचे। बाद में कार की तलाश में नाकाबंदी करवाई गई। युवक के अपहरण का कारण आरंभिक तौर पर पता नहीं लगा है,मगर इसमें किसी विवाद का संदेह भी जताया जा रहा है।

मुंह पर रूमाल बांधकर की रैकी
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में चार-पांच रुमाल बांधे युवक सडक़ पर खड़े होकर रैकी करते नजर आ रहे हैं। कुछ देर बाद एक कार आकर रुकती है। इसके बाद बदमाश युवक को जबरन उठाकर कार में डालकर ले जाते हैं। युवक बदमाशों के चंगुल से भागने की कोशिश करता है लेकिन खुद को बचा नहीं पाया। मौके पर मौजूद कुछ दुकानदारों ने भी युवक को बचाने की कोशिश की लेकिन वे असफल रहे।

पुलिस जांच में सामने आया है कि बदमाशों की कार का नंबर एमएच- 47 से शुरू होता है। किडनैप के बाद बदमाश कार को शनिश्चर जी का थान की तरफ भगा ले गए।

पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
वारदात खांडा फलसा पुलिस थाने से चंद कदमों की दूरी पर दिनदहाड़े हुई है। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में इस घटना ने शहर में पुलिस बंदोबस्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना साफ संकेत दे रही है कि बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं है।