शराब के लिए रुपए नहीं देने पर युवक को लात घूंसों से पीटा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शराब के लिए रुपए नहीं देने पर युवक को लात घूंसों से पीटा। शहर के महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र में भदवासिया में एक युवक को लात घूंसों से पीटा गया। युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। उससे बदमाशों ने शराब पीने के लिए रुपए मांगे थे। पीडि़त ने महामंदिर थाने में इस बाबत रिपोर्ट दी है।
महामंदिर पुलिस ने बताया कि न्यू जाटावास मदेरणा कॉलोनी के रहने वाले बहादुर पुत्र इस्हाक मो.ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह भदवासिया क्षेत्र में करणी वाइंस के निकट से निकल रहा था। तब इस्लामुद्दीन और उसके दोस्तों ने रास्ता रोका और शराब पीने के लिए रूपए मांगे।
सांसद खेल महोत्सव 2025 का रंगारंग आगाज़
रुपए देने से इंकार किए जाने पर उन लोगों ने लात घूंसों से बुरी तरह पिटाई कर दी,जिससे वह जख्मी हो गया। महामंदिर पुलिस अब मामले में जांच कर रही है। आरोपी हाथ नहीं लगे है।
