Doordrishti News Logo

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 50 लाख का फ्रॉड

  • पिता पुत्र पर आरोप
  • केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 50 लाख का फ्रॉड। शहर के कालका माताजी मंदिर के सामने मदेरणा कॉलोनी में रहने वाले एक युवक को शेयर बाजार में अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 50 लाख का फ्राड कर लिया गया। पीडि़त ने कोर्ट में इस्तगासे के माध्यम से अब माता का थान पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है। इसमें पिता पुत्र को नामजद किया गया है। पुलिस उसके बयान के बाद अब अग्रिम पड़ताल आरंभ करेगी।

माता का थान पुलिस ने बताया कि मदेरणा कॉलोनी स्थित कालका माताजी मंदिर के सामने रहने वाले करण सिंह पुत्र प्रेमासिंह की तरफ से कोर्ट में इस्तगासे के जरिए केस दर्ज कराया गया है। इसमें बताया कि वह वर्ष 2022 में रामगोपाल के संपर्क में आया था। जिसने शेयर बाजार में निवेश से अच्छा मुनाफा कमाने के बारे में जानकारी दी। बाद में इसकी बातों में आकर पहले दस हजार,फिर बीस हजार इस तरह रुपए देने लगा।

बैंक एटीएम में सैंध के लिए घुसा युवक दुकानदार की सजगता से पकड़ा गया

वर्ष 2025 तक आते आते वह 50 लाख रुपए उसे दे दिए गए। मगर न तो मुनाफा दिया गया और न ही रकम को वापिस लौटाया गया। वह रकम लौटाने में भी आनाकानी करने लगा। इसमें रामगोपाल के पिता भी शामिल है। दोनों ने मिलकर उसे फ्रॉड का शिकार बनाकर रकम ऐंठ ली। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है।

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026