Doordrishti News Logo

रात को बिन बताए घर से निकला युवक,अब तक लापता

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रात को बिन बताए घर से निकला युवक,अब तक लापता। शहर के शिकारगढ़ स्थित अशोक विहार में रहने वाला एक युवक रात को बिन बताए घर से निकल गया। उसका आज दूसरे दिन भी पता नहीं चला। उसके चचेरे भाई की तरफ से पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।

अचानक बिगड़ी तबीयत,अस्पताल में मौत

एयरपोर्ट थाना पुलिस ने बताया कि मूलत: लूणी के खाराबेरा पुरोहितान हाल पीएलबी स्कूल के पीछे अशोक विहार शिकारगढ़ क्षेत्र में रहने वाले लोकजनक पुत्र गणपतराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका चचेरा भाई भूपेन्द्र पुत्र कानाराम जाट यहां किराए पर रहता है। जो रात को बिन बताए वहां से निकल गया। घर पर पता किया तो वह वहां भी नहीं पहुंचा। रिश्तेदारों में भी उसका पता नहीं चला। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है।