बाइक फिसलने से घायल युवक की अस्पताल में मौत

जोधपुर,बाइक फिसलने से घायल युवक की अस्पताल में मौत।शहर के निकट मथानिया के बिंजवाडिय़ा गांव की सरहद में एक युवक की बाइक स्लीप हो गई। जिस पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको मथानिया सीएचसी में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी बाद में मौत हो गई।

यह भी पढ़ें – सूरसागर में तनावपूर्ण शांति,5 थाना क्षेत्रों में धारा 144 लागू

मथानिया पुलिस ने बताया कि बिंजवाडिय़ा निवासी 33 वर्षीय रणछोडऱाम पुत्र दलपतराम अपनी बाइक लेकर गांव की सरहद से निकल रहा था। तब उसकी बाइक अनियंत्रित होकर स्लीप हो गई। जिस पर वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। इस बारे में उसके चाचा नंदकिशोर की तरफ से रिपोर्ट दी गई है।