युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पत्नी ने दर्ज कराया मर्ग
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पत्नी ने दर्ज कराया मर्ग। शहर के मंडोर नौ मील क्षेत्र में एक फैक्ट्री में काम करने वाले युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पता लगने पर उसे फंदे से उतार कर अस्पताल लाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। उसकी पत्नी में इस बारे में मंडोर थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया गया।
नामी कंपनी की 24 बैटरियां चोरी
मंडोर पुलिस ने बताया कि झारखंड के गुमला की रहने वाली सरोज ने मर्ग मेें रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह अपने पति 25 वर्षीय फ्रेक्लीन के साथ में यहां मंडोर नौ मील में रहती है। पति फैक्ट्री में काम करता था। उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। झारखंड से परिजन के आने पर शव को कार्रवाई कर सुपुर्द कर दिया गया।
