Doordrishti News Logo

फिन्टेक कॉलेज लेबर कॉलोनी में युवक ने लगाया फंदा

जोधपुर,(डीडी न्यूज)।फिन्टेक कॉलेज लेबर कॉलोनी में युवक ने लगाया फंदा। शहर के करवड़ पुलिस थाना क्षेत्र में फिंटेक कॉलेज लेबर कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है।

इसे भी पढ़ें – मकान में अवैध गैस रिफिलिंग का कारोबार,27 सिलेण्डर व रिफिलिंग सामान जब्त

शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया गया। उसका दो दिन तक अस्पताल में उपचार चला था। करवड़ पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के धमेड़ा देवरिया का रहने वाला रामदुल्लार पुत्र राम सागर अपने परिवार सहित यहां फिंटेक कॉलेज लेबर कॉलोनी में रहता है।

उसके 23 वर्षीय पुत्र अभिषेक ने 3 फरवरी को घर में फंदा लगा कर खुदकुशी की। मगर परिवार को पता लगने पर उसे फंदे से उतार कर तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया। मगर उसकी गुरुवार को मौत हो गई। इस बारे में करवड़ पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव परिजन को सुपुर्द किया। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है।