Doordrishti News Logo

शेरगढ़ में आठ दिन पहले बेहोश मिले युवक की मौत,हत्या का आरोप

परिजनों ने मोर्चरी के बाहर दिया धरना

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शेरगढ़ में आठ दिन पहले बेहोश मिले युवक की मौत,हत्या का आरोप। शेरगढ़ थाना क्षेत्र के करणीसर गांव की सरहद में आठ दिन पहले बेहोशी की हालत में मिले युवक की एमडीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने युवक के अपहरण, मारपीट और हत्या का आरोप लगाया है। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मोर्चरी के बाहर धरना देकर कार्रवाई की मांग की।

शेरगढ़ थानाधिकारी बुद्धाराम ने बताया कि भांडू चारणान निवासी रामाराम पुत्र पूनाराम भील ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि उनका भतीजा लीसा राम (22) पुत्र खंगाराम गत 17 दिसंबर की शाम करीब चार बजे बलाऊ रोड पर बर्तन बेचने वाले सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ निवासी कैलाशचंद्र पुत्र रूपाराम खटीक से विवाद में उलझ गया था। आरोप है कि लीसाराम कुछ बर्तन अपने साथ ले गया था,जिन्हें बाद में गांव के दुकानदार ईश्वरदास और उनके साथियों ने वापस दिलवा दिया।

इसके बाद लीसाराम ने अपने भाई को फोन कर सौ रुपए पेट्रोल के लिए भेजने को कहा था।उसने यह भी बताया था कि कुछ लोग बोलेरो व अन्य गाड़ी से उसका पीछा कर रहे हैं। अगले दिन 18 दिसंबर को ग्रामीणों ने सूचना दी कि करणीसर- भांडू चारणान रोड पर सडक़ से करीब बीस फीट दूर एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर उसकी पहचान लीसाराम के रूप में हुई।

हस्तशिल्पियों को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार के नए अवसर दे रही राज्य सरकार-मुख्यमंत्री

ग्रामीणों की मदद से उसे बालेसर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जोधपुर के एमडीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों, ग्रामीणों और समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने मोर्चरी के बाहर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कारियों ने कॉल डिटेल निकलवाने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related posts:

वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकारों की समस्या समाधान की मांग

January 22, 2026

आशापूर्णा बिल्डकॉन व मगमोहन चैरीटेबल ने गरीबों को बांटे 300 कम्बल

January 22, 2026

007 गैंग के मुख्य सरगना पर कसा शिकंजा 25 हजार के इनामी गैंगस्टर पकड़ा

January 22, 2026

खाना खाने के बाद पेमेेंट की बात पर होटल संचालक के भाई पर चाकू से हमला

January 22, 2026

अपहरण और डरा धमका कर रुपए ऐंठने वाले फरार ईनामी कांस्टेबल को पकड़ा

January 22, 2026

एमजीएच की पार्किंग में कर्मचारियों को पीटा

January 22, 2026

बेटे को जन्म देते ही मां की मृत्यु निजी अस्पताल में डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

January 22, 2026

सप्लाई देने वाले को प्रतापगढ़ से पकड़ लाई पुलिस

January 22, 2026

जेसीबी से फॉर्च्यूनर तोड़ने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

January 22, 2026