Doordrishti News Logo

ई-रिक्शा में बैठी महिला को बातों में उलझा कर बैग से बाजूबंद चोरी

  • फिर हुई वारदात
  • नंबर से अब ई रिक्शा को ट्रेस करने का प्रयास

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ई-रिक्शा में बैठी महिला को बातों में उलझा कर बैग से बाजूबंद चोरी। शहर में एक बार फिर से ई रिक्शा और ऑटो में सवार महिलाओं को बातों मेें उलझा उनका कीमती सामान चोरी होना शुरू हो गया। कुछ समय पहले पुलिस ने एक गुजराती गैंग को पकड़ा था। जिसने शहर में कई वारदातें की थी। मगर फिर एक घटना 5 मार्च को हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

माता का थान थानाधिकारी मोहम्मद शफीक खान ने बताया कि लालबेरा मंडोर शुगर मिल्स के पास रहने वाली कुसुम कंवर पत्नी रविंद्र सिंह 5 मार्च को अपने किसी काम से शहर की तरफ आई थी। वह पुरोहितों का बास मदेरणा कॉलोनी के बीच में एक ई-रिक्शा में सवार हुई थी। उस रिक्शा में पहले से ही एक महिला मौजूद थी। रिपोर्ट के अनुसार महिला और ई रिक्शा के चालक ने उसे बातों में उलझाया और महिला ने मौका पाकर उसके बैग से बाजूबंद की जोड़ी को चोरी कर लिया।

कारोबारी को वाट्सएप कॉल कर 1.07 करोड़ से ज्यादा की ठगी

जब वह अपने निवास स्थान पर पहुंची तब बैग से बाजूबंद गायब था। रिपोर्ट में ई-रिक्शा के नंबर बताए गए हैं। चालक राजेंद्र नाम का शख्स बताया जाता है। फिलहाल पुलिस नंबर से इस गाड़ी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

उल्लेखनीय है कि गत साल भी कमिश्रेट में इस तरह की आधा दर्जन से ज्यादा वारदातें सामने आई थी। तब पुलिस ने एक गैंग को पकड़ा था। जिसमें महिलाएं और पुरुष शामिल थे। जो वारदात के बाद वापिस गुजरात भाग जाते थे। फिलहाल पुलिस उक्त मामले को भी जोडक़र देख रही है।