Doordrishti News Logo

शातिरों के झांसे में महिला गवां बैठी 11 लाख रुपए

  • गलती होने पर पेनल्टी भुगतने को कहा
  • फिर बनाते रहे शिकार

जोधपुर,(डीडी न्यूज)। शातिरों के झांसे में महिला गवां बैठी 11 लाख रुपए। शहर के महामंदिर स्थित बीजेएस कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के साथ शातिरों ने टास्क पूरा करने के नाम पर 11 लाख की ठगी कर ली। पीडि़ता ने अब महामंदिर थाने में इसकी रिपोर्ट दी है। उसे टेलीग्राम एप पर संदेश मिला जिसमें उसे टास्क पूरा करने के नाम पर बड़े मुनाफे का प्रलोभन दिया गया।

इसे भी पढ़ें – जुआरियों की धरपकड़,जुआ अधिनियम में केस दर्ज

मामले के अनुसार महामंदिर बीजेएस कॉलोनी की रहने वाली समिता साक्षी पत्नी शिवेंदु सिन्हा ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके मोबाइल पर टेलीग्राम एप का मैसेज आया था। तब उसे टास्क बेस्ड काम दिया गया। पहला टास्क पूरी करने के बाद शातिरों ने 23 जनवरी को 210 रुपए दिए। उसके बाद 1110 रुपए ट्रांसफर करने को कहा ये बोलकर कि उसे 1643 रुपए मिलेगे।

बाद में उन्होंने धीरे धीरे पैस इंवेस्ट करने को बोला और धमकी दी कि एक भी टास्क नहीं करने पर अपने सारे पैसे खो दूंगी। टास्क करते समय उन्होंने कहा कि एक जगह मैने गलती कर दी जिसके कारण लाखों की पेनल्टी लगेगी। पेनल्टी नहीं भरने पर एक रुपया नहीं मिलेगा। ये कहकर धीरे धीरे कुछ न कुछ बहाने से 11 लाख लगभग की धोखाधड़ी कर दी।

Related posts:

सोलर प्लांट में चोरी की कोशिश एक आरोपी को पकड़ा

October 10, 2026

एसआई प्रमोशन के लिए 2 किमी की दौड़ के बाद एएसआई का हार्ट अटैक से मौत

October 10, 2026

सोलर प्लांट में चोरी की कोशिश एक आरोपी को पकड़ा

October 10, 2026

मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत से प्रशासन का इनकार

October 10, 2026

हाईकोर्ट ने दो बच्चों की मां को लिव-इन पार्टनर के साथ रहने की दी आजादी

October 10, 2026

कृषि विवि में बनी पश्चिमी राजस्थान की पहली अत्याधुनिक प्लांट टिश्यू कल्चर लैब

October 10, 2026

कई थानों में वांछित नकबजन आई-10 कार के साथ पकड़ा गया

October 10, 2026

जोधपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का दूसरे फेज का टेंडर जारी

October 10, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड पांच हजार का इनामी गिरफ्तार

October 10, 2026