Doordrishti News Logo

सड़क हादसे में एमजीएच के नर्सिंग ऑफिसर सहित महिला की मौत

जोधपुर,सड़क हादसे में एमजीएच के नर्सिंग ऑफिसर सहित महिला की मौत। कमिश्ररेट के मथानिया और कुड़ी भगतासनी पुलिस थाना क्षेत्र में हुई सडक़ दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में एमजीएच के नर्सिंग ऑफिसर और एक अन्य महिला की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें – विभिन्न मण्डलों की बैठक सम्पन्न

मथानिया थाने के हैडकांस्टेबल शीशपाल ने बताया कि ओसियां निवासी पंकर पुत्र रामनिवास की तरफ से रिपोर्ट दी गई कि उनके रिश्तेदार ओसियां रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले 34 वर्षीय अमित ओझा पुत्र गोपाल ओझा अपनी ड्यूटी से निवृत होकर अपने घर ओसियां जा रहे थे। उम्मेद नगर के पास में उनकी बाइक के सामने अचानक से एक जानवर संभवत : भैंस आ गई थी। जिससे उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिन्हें बाद में घायलावस्था में अस्पताल ले जाया गया मगर कुछ समय बाद मृत्यु हो गई।अमित ओझा एमजीएच नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे।

हैडकांस्टेबल शीशपाल ने बताया कि शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया गया है।मामले में अग्रिम जांच की जा रही है। दूसरी तरफ कुड़ी भगतासनी पुलिस ने बताया कि 3 ए-17 में रहने वाले गजेंद्र सुथार की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पिता भंवरलाल सुथार और माताजी बाइक पर रिंग रोड जयश्री पेट्रोल पंप के सामने सडक़ से निकल रहे थे। तब किसी ट्रक चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसके पिता और माताजी घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया,मगर उसकी माताजी की मृत्यु हो गई। कुड़ी पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में एएसआई मुकेश कुमार की तरफ से जांच की जा रही है।

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026