Doordrishti News Logo

मादक पदार्थ और गाड़ियों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाने का इनामी वांटेड गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मादक पदार्थ और गाड़ियों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाने का इनामी वांटेड गिरफ्तार।राजीव गांधी नगर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के लिए चुराई गई गाडिय़ों में फर्जी नंबर का उपयोग करने वाले वांछित इनामी अपराधी को पकड़ा है। आरोपी पर तीन हजार का इनाम घोषित था। मामला गत साल अपे्रल का है।

कैफे में पकड़ा हुक्का बार,मैनेजर पर कोटपा में केस दर्ज

थानाधिकारी रविंद्रपाल सिंह ने बताया कि गत साल अप्रैल में पुलिस की टीम में अरिहंत अंचल के एक फ्लैट पर रेड देकर वहां से इनावों और कीया गाड़ी को बरामद किया था। गाडिय़ों में अवैध हथियार 12 बोर गन,पिस्टल,हॉकी बट आदि जब्त किए गए थे।

गाडिय़ों को चैक करने पर पता लगा कि ये चुराई गई थी और फर्जी नंब प्लेट लगी थी। इसमें एक आरोपी 3 हजार का इनामी बालासती बिलाड़ा निवासी प्रेमराज उर्फ प्रेमाराम को अब गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल राजूसिंह एवं महिपाल शामिल थे।