किशोर ने भूलवश खाया विषाक्त पदार्थ,मौत

जोधपुर(डीडीन्यूज),किशोर ने भूलवश खाया विषाक्त पदार्थ,मौत।शहर के मंडोर पुलिस थाना क्षेत्र बालसमंद स्थित महादेव नगर में रहने वाले एक किशोर ने भूल से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगडऩे पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। इस बारे में पुलिस ने उसके चाचा की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया।

इसे भी पढ़ें – संसदीय कार्य मंत्री ने जन सुनवाई कर लोगों की समस्या सुनी समाधान के निर्देश

मंडोर पुलिस ने बताया कि मूलत: निंबला नगर भेड़ ओसियां हाल महादेव नगर बालसमंद रोड निवासी नवलसिंह पुत्र सुुजानसिंह ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके भतीजे 16 वर्षीय विरेंद्र सिंह पुत्र छतरसिंह ने 5 जुलाई को भूल से किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिस पर उसकी तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।