खान श्रमिक के सिर पर गिरा पत्थर, मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),खान श्रमिक के सिर पर गिरा पत्थर,मौत। शहर के निकट गोलासनी गांव में खान श्रमिक के सिर पर पत्थर गिरने से उसकी मौत हो गई। अस्पताल में उपचार के बीच उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया।
पचपदरा रिफाइनरी की सुरक्षा अब सीआईएसएफ के हवाले
राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि मूलत: प्रतापगढ़ जिले के देवगढ़ स्थित बड़ी बखोरी निवासी 26 वर्षीय आशाराम पुत्र खानूराम मीणा यहां जोधपुर में रह कर गोलासनी में पत्थर की खान में काम करता था। काम करते समय उस पर पत्थर गिर गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर अब उसकी मौत हो गई। उसके भाई गोपाल मीणा की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।
