चोरी के विद्युत तार खरीदने वाले कबाड़ी को पकड़ा
अब तक छह आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चोरी के विद्युत तार खरीदने वाले कबाड़ी को पकड़ा। फलोदी जिले के देचू थाना पुलिस ने बिजली लाइन से तार चोरी के एक मामले में चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है।
पाल पशु मेला रोड पर मिला गौवंश का अवशेष
इस प्रकरण में पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। फलोदी एसपी कुंदन कवरिया ने बताया कि खारड़ी निवासी भंवरदास वैष्णव ने 24 अगस्त को थाने में विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया था। यह मामला 132 केवी सेतरावा से सेखाला की बिजली लाइन के कार्य के दौरान अज्ञात चोरों द्वारा विद्युत तार चोरी करने से संबंधित था।
देचू पुलिस ने इस मामले में अनुसंधान शुरू किया था। देचू थाना प्रभारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में एएसआई जसाराम की टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी तिंवरी निवासी जगदीश पुत्र सुगनाराम गवारिया को गिरफ्तार किया। आरोपी जगदीश को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
