Doordrishti News Logo

ई रिक्शा में सवार महिला के बैग से पर्स चुराया,पर्स में रुपए और सोने की अंगूठी थी

जोधपुर(डीडीन्यूज),ई रिक्शा में सवार महिला के बैग से पर्स चुराया, पर्स में रुपए और सोने की अंगूठी थी। शहर के पावटा से मेड़ती गेट के बीच में ई रिक्शा में एक महिला के बैग से किसी अन्य महिला ने पर्स चुरा लिया। पर्स में दस हजार की नगदी के साथ सोने की अंगूठी होना बताया गया है। ई रिक्शा में सवार पीडि़त महिला के साथ उसकी बेटी भी थी। इसके अलावा दो महिलाएं और एक बच्चा भी था। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण में जांच आरंभ की है।

खसरा नंबर 45 नांदड़ी बनाड़ निवासी श्वेता पत्नी विकास सिंह सोलंकी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह 24 अगस्त को पावटा कृषि भवन से होते हुए एक ई रिक्शा में मेड़ती गेट पर उतरी थी। उसके पास में बैग था जिसमें पर्स रखा हुआ था। बैग से पर्स पार हो गया। इस पर्स में दस हजार रुपए सोने की एक तोला अंगूठी भी थी। पुलिस के अनुसार महिला ने अपना बैग नीचे दोनों पैरों के बीच रखा हुआ था। मामले में उदयमंदिर पुलिस जांच कर रही है।

सूने मकान में मास्टर की से दस लाख के आभूषण चुराए

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ऑटो सवार महिला के साथ भी ऐसी एक घटना हुई थी। देवनगर, प्रताप नगर में भी दो घटनाएं हो रखी है। दो बार ई रिक्शा और दो बार ऑटो में ऐसी घटनाएं हुई हैं।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026