Doordrishti News Logo

निजी बस ने लिया बाइक सवार को चपेट में,मौत

जोधपुर,निजी बस ने लिया बाइक सवार को चपेट में,मौत। शहर के निकट मथानिया के कोटेचा-मालूंगा रोड पर एक निजी बस चालक ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्क र मार दी। हादसे में गंभीर घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। इस बारे में मृतक के चाचा की तरफ से बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है।

यह भी पढ़ें – रानीखेत एक्सप्रेस 12 मई से 7 अगस्त तक बदले रूट से चलेगी

नयापुरा बिरानी भोपालगढ़ निवासी जदीश पुत्र तुलछाराम नायक की तरफ मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसका भतीजा नाथूराम पुत्र धर्माराम नायक मथानिया में एक कृषि फार्म पर कार्य करता था। वह अपनी बाइक लेकर हरिपुरा से गांव की तरफ आ रहा था। तब कोटेचा-मालूंगा रोड पर पीछे से आ रही एक निजी बस के चालक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले मथानिया सीएचसी फिर मथुदादास माथुर अस्पताल ले जाया गया। मगर उसको यहां लाए जाने पर डॉक्टर ने मृत बता दिया। बस के नंबर के आधार पर अब चालक की तलाश की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026