Doordrishti News Logo

निजी बस ने बाइक सवार वृद्ध को 30 फीट तक घसीटा,मौत

बस जब्त,चालक के खिलाफ केस दर्ज

जोधपुर(डीडीन्यूज),निजी बस ने बाइक सवार वृद्ध को 30 फीट तक घसीटा,मौत। शहर के पाली रोड मोगड़ा के पास में एक कट पर निजी बस चालक ने आगे चल रहे बाइक सवार वृद्ध को चपेट में ले लिया। वृद्ध को बस चालक 30-40 फीट तक घसीटता ले गया। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को निजी अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया।

बाद में शव का एमडीएम अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द किया गया। घटना के संबंध में विवेक विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि झालामंड के रामनगर निवासी 77 साल के पन्ना लाल गहलोत पीडब्लयूडी से रिटायर्ड थे। उनका मोगड़ा में खेत है। शनिवार की सुबह वे अपने खेत के लिए बाइक से निकले थे। जब वे मोगड़ा रोड पर कट के पास पहुंचे तब पीछे से आ रही एक निजी बस चालक ने उन्हें चपेट में ले लिया। बस का चालक लापरवाही से चलाते हुए उन्हें 30-40 फीट तक घसीट कर ले गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बस का चालक भाग गया।

दो एएसआई और एक हैडकांस्टेबल सस्पेंड

उनकी बाइक के पीछे कार में आ रहे भतीजे मनोज गहलोत ने उन्हें संभाला और पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचा,तब डॉक्टर ने उन्हें मृत बता दिया। थानाधिकारी खदाव ने बताया कि बस को जब्त कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द कर दिया गया। मनोज गहलोत ने इस बारे में मामला दर्ज कराया है।

Related posts:

नर्सेज एसोसिएशन ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन देकर न्याय की मांग की

February 18, 2026

दो नाबालिग निरूद्ध सुधार गृह भिजवाया,एक आरोपी गिरफ्तार

February 17, 2026

बेटे के निधन के बाद पिता था रेलवे सैलेरी पैकेज में इंश्योरेंस नॉमिनी:जालसाजी कर महिला को बनाया

February 17, 2026

प्रोपर्टी डिलिंग और शेयर टे्रडर्स कारोबारी से 1.5 करोड़ की ठगी

February 17, 2026

शेयर बाजार में इंवेस्टमेंट के नाम पर 34 लाख का फ्रॉड,केस दर्ज

February 17, 2026

एम्स सिक्योरिटी गार्ड में लगे कार्मिक के खाते से रूपए पार

February 17, 2026

मादक पदार्थों के साथ युवक को पकड़ा

February 17, 2026

शातिर मोबाइल लूटेरे पकड़े 16 मोबाइल बरामद, वारदात में प्रयुक्त स्कूटी जब्त

February 17, 2026

मेडिकल बोर्ड से जवाब के बाद पुलिस ने देर रात दर्ज किया कंपाउंडर के खिलाफ केस

February 17, 2026