Doordrishti News Logo

कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग,डेढ़ दर्जन दमकलें पहुंची

जोधपुर,कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग,डेढ़ दर्जन दमकलें पहुंची। शहर के निकट बासनी औद्योगिक क्षेत्र तनावड़ा में एक कबाड़ गोदाम में सुबह भीषण आग लग गई। आग से निकल धुआं काफी दूर तक दिखाई दिया। बासनी, नागौरी गेट,शास्त्रीनगर एवं बोरानाडा से पहुंची डेढ़ दर्जन दमकलों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसमें में कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग से कितना नुकसान हुआ इस बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – महिला ने लगाया फंदा,विषाक्त सेवन से युवक की मौत

शास्त्रीनगर फायर स्टेशन के एएफओ प्रशांत सिंह ने बताया सुबह तनावड़ा क्षेत्र में एक कबाड़ गोदाम में आग की सूचना मिली। इस पर मौके पर गाडिय़ों को रवाना किया गया। आग की भीषणता ज्यादा होने पर बासनी,नागौरी गेट से भी दमकलों को बुलाया गया। दोपहर में बोरानाडा दमकल स्टेशन से प्रभारी हेतराम भी दो गाडिय़ां लेकर वहां पहुंचे। आग लगने से काफी धुआं निकला और वह काफी दूर दूर तक नजर आया। आग से कोई हताहत नही हुआ है। फैक्ट्री लेबर सुरक्षित हैं। आग लगने का प्रथम दृष्टया कारण कोई चिंगारी हो सकती है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026