बोरानाडा गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग
आधा दर्जन दमकलें पहुंची
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बोरानाडा गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग।शहर के निकट बोरानाडा क्षेत्र में शुक्रवार की रात को एक गत्ता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दमकल की आधा दर्जन गाडिय़ां वहां पहुंची। तकरीबन एक घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया जा सका। सूचना के साथ ही बोरानाडा पुलिस भी मौके पर पहुंची। आग में कोई हताहत नहीं हुआ है।
बासनी फायर ऑफिसर प्रशांत सिंह ने बताया कि बोरानाडा में शुक्रवार की रात को आग की सूचना मिली। इस पर दमकल की गाडिय़ां शास्त्री नगर,बासनी,बोरानाडा रिको से बुलाई गई। सूचना मिलने के साथ ही बोरानाडा थानाधिकारी शकील अहमद भी वहां पहुंचे। आग को काबू कर लिया गया है।
आग को बुझाने में चीफ फायर ऑफिसर जलज घसीया,बासनी अधिकारी प्रशांत सिंह चौहान ड्राइवर रामजीत गुजर ,रूपसिंह चारण, किशन देवासी ओपा राम,फायर मैन पुनाराम महेंद्र, तपस,सुरेश,अतुल,राकेश स्वामी हरिकिशन,दीपक,फायरमैन सहदेव, भोजराज सिंह,राजेंद्र प्रजापत, राहुल दरिया,सोनू सिंह,फौजीराम, अब्दुल,वाहन चालक उगम सिंह, बब्लेश आदि शामिल थे।
