Doordrishti News Logo

मन्नत में बच्चा होने की बात की भीख के लिए वृद्धा के मुंह पर फेरा हाथ नगदी अंगूठी लेकर चंपत

  • शातिर महिला की दिनदहाड़े कारस्तानी
  • वृद्धा सुधबुध खो बैठी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मन्नत में बच्चा होने की बात की भीख के लिए वृद्धा के मुंह पर फेरा हाथ नगदी अंगूठी लेकर चंपत। शहर के बोंबे मोटर के पास जगदंबा कॉलोनी महेश हॉस्टल के पीछे एक वृद्धा से महिला ने ठगी करते हुए 6500 रुपए और सोने की दो अंगूठी चुरा ले गई। शातिर महिला ने मन्नत में बच्चा होने की बात की और भीख देने को कहा। वृद्धा के मुंह पर हाथ फेरने से वह बेसुध हो गई। बाद में शातिर महिला रुपए जेवर लेकर चंपत हो गई। मामले में प्रतापनगर सदर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है, अज्ञात महिला की पहचान के साथ तलाश की जा रही है।

बोम्बे मोटर महेश हॉस्टल के पीछे जगदंबा कॉलोनी के रहने वाले चंदन सिंह पुत्र सुमेर सिंह ने रिपोर्ट दी है। इसके अनुसार 10 नवंबर की दोपहर में एक महिला उसके घर पर आई थी। उसने दरवाजा बजाया, तब उसकी माताजी ने दरवाजा खेाला। महिला ने खुद को मिस्त्री सलीम खां की बड़ी बेटी बताते हुए कहा कि उसे मन्नत से बच्चा हुआ है। पिता ने आपके घर और अन्य के बारे में जानकारी दी कि वहां से भीख मांग कर लानी है।

इस पर चंदन सिंह की माताजी ने महिला को 500 रुपए पर्स से निकाल कर दिए। तब शातिर महिला ने कहा कि उसे एक घर से 51 सौ लेने है और उसने चंदन सिंह की माताजी का हाथ पकड़ा और दूसरा हाथ मुंह पर फेरा। इससे उसकी माताजी ने सुधबुध खो दी। तब शातिर महिला ने उनके पर्स से 6500 रुपए और हाथ में पहनी सोने की दो अंगुठियां को चुरा ले गई।

जब वे बेसुधी से लौटी तब तक महिला वहां से जा चुकी थी।
प्रतापनगर सदर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अब महिला की पहचान के साथ तलाश आरंभ की है। फिलहाल आज दूसरे दिन भी महिला का पता नहीं चला है।

Related posts: