आर्टिफिशियल ज्वैलरी कारोबारी को विश्रोई गैंग का बताकर मांगी पांच लाख की रंगदारी
- पेमेंट करने वाला था व्यापारी मगर किसी कारण से नहीं हो पाया -हरकत में आई पुलिस ने गांगाणा में दबोचा
- बुधवार को आया मामला प्रकाश में
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आर्टिफिशियल ज्वैलरी कारोबारी को विश्रोई गैंग का बताकर मांगी पांच लाख की रंगदारी। शहर के सरदारपुरा बी रोड पर रहने वाले आर्टिफिशियल ज्वैलरी कारोबारी को बुधवार को किसी शख्स ने वाट्सएप कॉल कर पांच लाख की रंगदारी मांगी और खुद को विश्रोई गैंग का बताया। कारोबारी पांच लाख भेजने वाला था,मगर किसी कारण से पेमेंट नहीं कर पाया। बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
हरकत में आई पुलिस ने वाट्सएप नंबर को ट्रेस कर आरोपी के जानकारी जुटाई और उसे गुरुवार को गांगाणा क्षेत्र झंवर से दस्तयाब कर लिया। आरोपी को पकड़ कर अब सरदारपुरा थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया है।सरदारपुरा थाने के एसआई विश्राम मीणा ने बताया कि प्रथम बी रोड निवासी राजकुमार सिंधी की तरफ से बुधवार की देर शाम को केस दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि दिन में किसी शख्स ने वाट्सएप कॉल कर खुद को विश्रोई गैंग का बताकर पांच लाख की रंगदारी मांगी। फोन करने वाले शख्स ने कई बार कॉल किया। वह पेमेंट भेजने वाला था मगर किसी कारण से नहीं भेज सका।
विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित
बाद में पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। हरकत में आई पुलिस ने नंबर को ट्रेस करना शुरू किया तो मालूल हुआ कि आरोपी झंवर थाना क्षेत्र जाटावास एरिया का रहने वाला है। इस पर झंवर थानाधिकारी प्रहलादसिंह के नेतृत्व में टीम को लगाया गया। थानाधिकारी प्रहलाद सिंह मय टीम ने आरोपी लादूराम उर्फ लादेन को दस्तयाब कर लिया । उसे अब सरदारपुरा पुलिस के सुपुर्द किया गया है। उससे देर रात तक पुलिस पूछताछ में जुटी थी।
पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार गठित की टीम
पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश, डीसीपी वेस्ट विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार एडीसीपी वेस्ट रोशन मीणा,एसीपी पश्चिम छवि शर्मा के सुपरविजन में टीम का गठन किया गया। आरोपी को पकडऩे में सिपाही नभ सिंह और गोपाल सिंह की अहम भूमिका रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी पश्चिम विनीत बंसल सरदारपुरा थाने पहुंचे। इस दौरान एडीसीपी रोशन मीणा और एसीपी छवि शर्मा भी मौके पर मौजूद थे।
झंवर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह और सरदारपुरा के कार्यवाहक थाना प्रभारी विश्राम मीणा द्वारा मामले में देर रा तक आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही थी।
पूर्व पार्षद को दो दिन पहले रोहित गोदारा के नाम से धमकी मिली थी
उल्लेखनीय है कि शहर के पूर्व पार्षद मनीष लोढ़ा को भी दो दिन पहले किसी शख्स ने इंटरनेशनल कॉल कर रोहित गोदारा बनकर धमकी दी थी। यह धमकी उन्हें पोकरण में उनकी जमीन को लेकर दी गई। जमीन को छोडऩे की धमकी दी गई थी। जिस बारे में सदर बाजार थाने में मंगलवार को रिपोर्ट दी गई थी। फिलहाल पुलिस की टीम इंटरनेशनल नंबर का पता लगाने का प्रयास कर रही है। साइबर एक्सपर्ट की इसमें मदद ली जा रही है।
