Doordrishti News Logo

मजदूरी कर घर लौट रहे श्रमिक की सड़क हादसे में मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मजदूरी कर घर लौट रहे श्रमिक की सड़क हादसे में मौत। शहर के पाली रोड स्थित एक किराणा दुकान के सामने सड़क पर बने कट से हादसे में श्रमिक की मौत हो गई। वह मजदूरी कर अपने घर की तरफ लौट रहा था,तब किसी वाहन चालक ने चपेट में ले लिया।

पुलिस अब वाहन नंबर के आधार पर चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मृतक के भाई ने विवेक विहार थाने में रिपोर्ट दी है। विवेक विहार पुलिस ने बताया कि भाकरासनी लूणी निवासी दिनेश पुत्र आईदान राम मेघवाल ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई अन्ना राम 28 अक्टूबर को मजदूरी कर शाम को घर की तरफ लौट रहा था।

पाली रोड पर एक किराणा दुकान के सामने बने कट पर किसी वाहन के चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी अब अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया। वाहन नंबर से चालक का पता लगाया जा रहा है।

Related posts:

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026