Doordrishti News Logo

बाइक सवार दंपत्ति को जीप ने मारी टक्कर,गर्भवती पत्नी व मासूूम बच्ची की मौत

  • सावन के दूसरे सोमवार को मंदिर दर्शन को जा रहे थे
  • पति अस्पताल में भर्ती

जोधपुर,बाइक सवार दंपत्ति को जीप ने मारी टक्कर,गर्भवती पत्नी व मासूूम बच्ची की मौत। शहर के निकट लूणावास खारा के पास में एक जीप चालक ने बाइक सवार दंपत्ति को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गर्भवती पत्नी और उसकी पांच साल की बेटी की मौत हो गई। पत्नी आठ माह की गर्भवती थी। घायल पति का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें – पुलिस अधिकारी जालोरी गेट चौकी पर मौजूद थे बदमाश महिला का पर्स लूट भागे

झंवर पुलिस ने बताया कि इंद्रा कॉलोनी झंवर निवासी अनाराम पुत्र सावलराम मेघवाल की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमेें बताया कि उसका रिश्तेदार जेठाराम मेघवाल,उसकी पत्नी इंद्रा और पांच साल की बेटी आराध्य सोमवार को लूणावास खारा गांव में मंदिर दर्शन को जाा रहे थे। तब लूणावास खारा के नजदीक ही एक थार जीप के चालक ने उन्हें चपेट में ले लिया।

हादसे में जेठाराम,उसकी पत्नी इंद्रा और बच्ची आराध्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल एमडीएम अस्पताल भेजा गया। मगर इंद्रा और उसकी बेटी आराध्या की मौत हो गई। इंद्रा आठ माह की गर्भवती थी। जेठाराम का अस्पताल में उपचार चल रहा है। थार जीप चालक की पहचान कल्याणपुर के गोदावास निवासी अमराराम के रूप में की गई है। जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने शवों को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द कर दिया। झंवर पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 50 लाख का फ्रॉड

February 24, 2026