ढाई बजे रात घासमंडी में जूते की दुकान गोदाम में लगी भीषण आग

कई फेरों के बाद सुबह पाया काबू

जोधपुर,(डीडी न्यूज)।ढाई बजे रात घासमंडी में जूते की दुकान गोदाम में लगी भीषण आग। शहर के अंदरूनी क्षेत्र जवाहर खाना रोड पर एक जूते की दुकान गोदाम में रात ढाई बजे भीषण आग लग गई। जोधपुर नगर निगम के चार फायर स्टेशनों से दमकलें वहां पहुंची। कई फेरों के बाद इस आग को आज सुबह 11 बजे तक काबू पाया जा सका,दोपहर तक उसमें धुंआ उठता रहा।

इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एयरपोर्ट पर स्वागत

आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया पता नहीं चला है,मगर माना जा रहा है कि गोदाम-दुकान में शार्ट सर्किट के बाद यह आग लगी है।तंग गलियों में लगी इस आग को काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भीषणता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लपटें दुकान से बाहर निकल रही थी मानों दुकान आग उगलने का कार्य करती है।

दमकल सूत्रों के अनुसार रात ढाई बजे आग की सूचना मिली थी। इस पर पहले नागौरी गेट से दमकल को भेजा गया। मगर आग की तीव्रता ज्यादा होते देख वहां पर बाद में शास्त्रीनगर,बासनी और चौपासनी हाउसिंग बोर्ड से दमकलों को बुलाया गया।

आग लगने का कारण सामने नहीं आया है। दुकान गोदाम में रखा लाखों का माल जलकर नष्ट हो गया। आधी रात में सदर बाजार पुलिस वहां पहुंची और व्यवस्थाएं भी संभाली।

गनीमत रात में चहलपहल नहीं 
यह भी ज्ञात रहे कि जिस स्थान पर यह आग लगी वहां पर दिनभर चहलकदमी रहती है। और पास ही कबाड़ का गोदाम भी है। शहर भर का बाजार इसी मार्ग से होकर निकलता है। यदि उसमें आग लग जाती तो बड़ी समस्या उत्पन्न होती। शहर का यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हो जाता। आग से आस पास की बिल्डिंगोंं को भी नुकसान पहुंचने का अंदेशा जताया जा रहा है।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026