Doordrishti News Logo

पूर्व प्रधान के फार्म हाउस पर दस दिन पहले लगे चौकीदारी ने लगाया फंदा

  • धनतेरस पर लगा था चौकीदारी के लिए
  • जमीन विवाद की आशंका में फंदा लगाया
  • परिजन ने दिया परिवाद

जोधपुर,पूर्व प्रधान के फार्म हाउस पर दस दिन पहले लगे चौकीदारी ने लगाया फंदा।शहर के पाल डीपीएस के नजदीक एक कृषि फार्म हाउस पर शुक्रवार की सुूबह एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या की प्रारंभिक तौर पर किसी जमीन विवाद के चलते करना माना जा रहा है।

यह भी पढ़िए – हत्या का आरोपी गुलामुद्दीन नेपाल भागने की फिराक में था

परिजन ने पहले मर्ग में रिपोर्ट दी मगर शाम को परिवाद दिया कि जमीन विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया है। शव शनिवार को परिजन के सुपुर्द किया जाएगा। बोरानाडा थाने के एएसआई भंवरलाल ने बताया कि डोली झंवर निवासी 44 साल का नेमाराम पुत्र मंगलाराम पटेल ने हाल ही में धनतेरस 29 अक्टूबर को पाल डीपीएस के पास में एक कृषि फार्म हाउस पर चौकीदारी के लिए लगा था।

यह कृषि फार्म हाउस पूर्व प्रधान शैलाराम सारण का है। शुक्रवार को दिन में सूचना मिली कि नेमाराम पटेल ने फ़ार्म हाउस के बरामदे में लगे हुक में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है। इस पर वे मौकास्थल पर पहुंचे।

एएसआई भंवरलाल के अनुसार सूचना मिलने के साथ ही मृतक के परिजन को जानकारी दी गई। तब उसके बड़े पिता का लडक़ा और अन्य परिजन वहां पहुंचे। पहले इस बारे में मर्ग बाबत सूचना दी गई। मगर शाम को अन्य परिजन अस्पताल आए और बताया कि मृतक नेमाराम की एक जमीन 2017 में बेची गई थी। जिसके चलते उसे जमीन के रुपए नहीं मिल पा रहे थे।

यह जमीन किसी बालाराम थोरी के मार्फत रमेश बोराणा नाम के शख्स को बेची गई थी। जिस बारे में चेक भी दिए गए थे,मगर रुपए नहीं मिले थे। इस वजह से वह परेशान रहता था। तकरीबन 40 लाख रुपए अटके हुए थे। परिजन की तरफ से यह परिवाद दिए जाने पर पुलिस ने उसे जांच में रखा है। बाद में इस पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Related posts:

शताब्दी सर्किल के पास टैैंकर में लगी आग: कोई हताहत नहीं

February 22, 2026

पड़ौस में चल रहा था प्रसुता के आने का आयोजन: युवती को बुलाने गए फंदे पर लटकी मिली

February 22, 2026

पांच दिन से सूने मकान से नगदी जेवर पार

February 22, 2026

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन

February 22, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक

February 22, 2026

होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन रविवार से,भावनगर-बीकानेर स्पेशल चलेगी

February 22, 2026

जोधपुर से रविवार को ढाई घंटे देरी से रवाना होगी मरुधर एक्सप्रेस

February 22, 2026

फर्जी तरीके से रेल टिकट एडिट कर एसी कोच में यात्रा कर रहा यात्री पकड़ा

February 22, 2026

प्रदेश महामंत्री व जोधपुर संभाग संगठन प्रभारी भूपेन्द्र सैनी का किया स्वागत

February 22, 2026