जोधपुर से जैसलमेर जा रहे विदेशी पर्यटक का आईफोन गुम हुआ पुलिस ने आधे घंटे में ढूंढ कर सौंपा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर से जैसलमेर जा रहे विदेशी पर्यटक का आईफोन गुम हुआ पुलिस ने आधे घंटे में ढूंढ कर सौंपा। जोधपुर से जैसलमेर जा रहे विदेशी पर्यटक का आईफोन 16 केरू 12 मील के पास गुम गया। वह काफी परेशान हुआ। तब स्थानीय नागरिक की मदद से पुलिस तक सूचना दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते आईफोन को ढूंढ निकाला। बाद में पर्यटक को सुपुर्द किया गया।
राजीव गांधी नगर थानाधिकारी सुरेश पोटलिया ने बताया कि न्यूजीलैण्ड का क्रिस्टल चर्च निवासी टॉमी भारत भ्रमण पर आया हुआ है। वह आज जोधपुर से जैसलमेर जा रहा था,तब केरू 12 मील के पास में उसका आईफोन-16 प्रो गुम हो गया। तब एक स्थानीय नागरिक डॉक्टर हरीश मूंड ने पुलिस तक इसकी सूचना पहुंचाई।
कांस्टेबल महिपाल ने कैमरों आदि की पड़ताल के उपरांत आईफोन का महज आधे घंटे में ढूंढ निकाला। बाद में विदेशी पर्यटक को उसका फोन लौटा दिया गया। उसने पुलिस का शुक्रिया अदा दिया।
