Doordrishti News Logo

मगरा पूंजला में पकड़ा अवैध बजरी से भरा डंपर,चालक पर केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मगरा पूंजला में पकड़ा अवैध बजरी से भरा डंपर,चालक पर केस दर्ज। अवैध बजरी के खनन एवं परिवहन को लेकर एक प्रकरण माता का थान पुलिस थाने में दर्ज हुआ। सर्वेयर की तरफ से नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दी गई।

घर से निकले युवक का शव कायलाना में मिला

माता का थान पुलिस ने बताया कि खनिज अभियंता विभाग के सर्वेयर कपिलदेव स्वामी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वे सर्वे कार्य पर थे तब मगरा पूंजला में एक अवैध बजरी डंपर के चालक की पहचान गोदाराम के रूप में की गई। पुलिस ने अवैध बजरी से भरा डंपर जब्त किया है। पुलिस ने माइनिंग एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश आरंभ की है।