विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी
बजट प्रतिक्रिया
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी। सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजस्थान के कर्मशील मुख्यमन्त्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य की उप मुख्यमन्त्री,वित्तमन्त्री दीया कुमारी द्वारा प्रस्तुत बजट को विकसित राजस्थान के संकल्प में एक ठोस कदम एवं समावेशी बजट है।उन्होंने मुख्यमन्त्री,वित्तमन्त्री को बधाई दी।
विधायक जोशी ने बताया कि आम आदमी पर बिना कोई आर्थिक भार डाले विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने के लिये विभिन्न वर्गों का ध्यान रखते हुए एक ऐसा बजट प्रस्तुत किया है,जिससे राजस्थान अतिशीघ्र विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा होगा।
सरकार के 2 वर्षों के प्रयासों के फलस्वरुप आज राजस्थान में प्रति व्यक्ति औसत आय सम्पूर्ण देश में प्रति व्यक्ति औसत आय से अधिक होना,विकसित राजस्थान की ओर सफल कदम दर्शाता है। इस बजट में किसानों,मजदूरों,महिलाओं, कर्मचारियों,आम आदमी के साथ उद्योग जगत के लिये भी महत्वपूर्ण घोषणाएँ की गई है,जिससे राइजिंग राजस्थान के लक्ष्य को प्राप्त करते हुए प्रदेश में समृद्धि व प्रगति की नई बयार का संचार होगा। राज्य सरकार द्वारा जोधपुर के सम्बन्ध में की गई घोषणाओं के लिये विधायक जोशी ने वित्तमन्त्री दिया कुमारी,मुख्यमन्त्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।
2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली
-हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में 288 नये आवासीय फ्लेट के निर्माण पर 210 करोड़ व्यय किये जायेंगे।
-लूणी पंचायत समिति से राजाराम शिक्षण संस्थान तक Foot Overbridge का निर्माण।
-राव जोधा मार्ग,(मेहरानगढ़ पार्क, घोड़ा घाटी रोड) के विकास, विद्युतीकरण एवं सौन्दर्गीकरण पर 10 करोड़ रुपये।
-भाटी चौराहा,जलजोग चौराहा पर Under Pass निर्माण पर 50 करोड़ रुपये।
-सरदारपुरा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण के लिये 4 करोड़ रुपये।
इसी प्रकार Delhi-Mumbai Industrial Corridor (DMIC) परियोजना के तहत जोधपुर- पाली-मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र के विकास लिए लगभग 3 हजार 600 हेक्टेयर भूमि चरणबद्ध रूप से विकसित की जायेगी। प्रथम चरण में सड़क,बिजली,पानी आदि आधारभूत संरचना के कार्यों पर आगामी दो वर्षों में लगभग 600 करोड़ रुपये का व्यय किया जाना प्रस्तावित है। जिससे औद्योगिक विकास को नये पंख मिलेंगे।
मुख्यमन्त्री युवा रोजगार योजना अन्तर्गत एक लाख युवाओं को 10 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण की राशि से युवाशक्ति स्वरोजगार की ओर प्रेरित होगी।
बजट में बालिकाओं को सुरक्षित बनाने की ओर प्रदेश के 150 महाविद्यालयों में “रानी लक्ष्मीबाई केन्द्र” की स्थापना के माध्यम से बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रशिक्षण दिये जाने की योजना भी महत्वपूर्ण है।
विधायक जोशी ने पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं,पूर्व सैनिकों की विधवाओं तथा उनके आश्रितों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षण की सुविधा दिये जाने के उद्देश्य से जोधपुर में “मेजर शैतान सिंह कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केन्द्र” की स्थापना की घोषणा करने पर देश के लिये सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सैनिकों के प्रति राज्य सरकार की संवेदनशीलता के लिये आभार व्यक्त किया। इसी कड़ी में जोधपुर में “सैनिक कॉम्पलेक्श” की स्थापना से पूर्व सैनिकों के आश्रितों को सभी सुविधाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाने के लिये भी धन्यवाद दिया।
बजट में आम जनता की आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षा हेतु प्राथमिक उपचार दिये जाने हेतु जोधपुर में स्थापित किये जाने वाले Basic Life Support (BLS) Training Centres की स्थापना को महत्व पूर्ण कदम बताते हुए वर्तमान में इसे सामयिक निर्णय बताया है।
इसी प्रकार मथुरादास माथुर अस्पताल में चिकित्सा सुविधा के विकास के लिये बजट प्रावधान किये जाने को आम जनता के लिये एक अच्छा कदम बताया है। इस बजट में महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिये लखपति दीदी योजनान्तर्गत ब्याज अनुदान पर दिये जाने वाले ऋण की राशि को 1,50,000 करना भी महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जोजरी नदी को प्रदुषण मुक्त करने के लिये 50 करोड़ की राशि का आवंटन किये जाने पर भी विधायक जोशी ने धन्यवाद दिया।
