Doordrishti News Logo

होटल मैनेजमेेंट की बिल्डिंग में सफाईकर्मी की करंट लगने से मौत

  • परिजन ने कराया केस दर्ज
  • मांगों को लेकर एक बारगी शव उठाने से इंकार
  • कुछ मांगों पर बनी सहमति

जोधपुर,होटल मैनेजमेेंट की बिल्डिंग में सफाईकर्मी की करंट लगने से मौत।शहर के भगत की कोठी पुलिस थाना क्षेत्र के होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट की बिल्डिंग में बुधवार को एक सफाई कर्मचारी युवक की मौत हो गई। उसकी मौत को लेकर वाल्मिकी समाज के लोगों ने एमजीएच मोर्चरी पर विरोध प्रदर्शन करते हुए शव को उठाने से इंकार कर दिया। उनका आरोप था कि होटल मैनेजमेंट एवं डिस्कॉम की लापरवाही से उसकी जान गई है।

यह भी पढ़ें – शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री ने किया पौंधारोपण

परिजन ने नौकरी के साथ मुआवजे की मांग को रखा। बाद में जोधपुर डिस्कॉम,पुलिस और होटल मैनेजमेंट के अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में कुछ मांगों पर सहमति बन गई। शव को गुरुवार को अग्रिम कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया जाएगा। इस बारे में परिजन की तरफ से होटल इंस्टीट्यूट प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

एसीपी छवि शर्मा ने बताया कि कबीर नगर सूरसागर निवासी 24 साल का राहुल पुत्र सुनील वाल्मिकी भगत की कोठी स्थित होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट की ऊपर मंजिल पर सफाई करने गया था। परिजन का कहना है कि जहां ऊपर से निकल रही 11केवी विद्युत लाइन के चपेट में आने से राहुल की मौत हो गई। इस बात को लेकर मृतक के परिजन,रिश्तेदार एवं समाज के लोग एमजीएच मोर्चरी पर एकत्र हो गए। जहां पर इंस्टीट्यूट प्रबंधन एवं डिस्कॉम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध जताया और मुआवजा एवं नौकरी की मांग रखी।

परिजन ने सरकारी नौकरी के साथ घर के एक सदस्य को इंस्टीट्यूट में ही स्थाई नौकरी की मांग के साथ 50 लाख का मुआवजा मांगा। बाद में पुलिस,मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के पदाधिकारियों एवं डिस्कॉम के अधिकारियों के साथ बातचीत पर सहमति बनी। कुछ मांगों को लेकर यह सहमति बनी है। परिजन की तरफ से लापरवाही की रिपोर्ट दी गई है। मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026