Doordrishti News Logo

पड़ौसी के मकान में लगे कूलर से मासूम की दर्दनाक मौत

  • खेलते हुए पहुंच गया कूलर के पास
  • पड़ौसी पर कराया मां ने केस दर्ज -पोस्टमार्टम करवा परिजन को सौंपा शव

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पड़ौसी के मकान में लगे कूलर से मासूम की दर्दनाक मौत। शहर के निकट बनाड़ स्थित खोखरियां सांसियों की ढाणी में दस साल के मासूम की करंट लगने से मौत हो गई। वह खेलते हुए पड़ौसी के घर के गेट पर पहुंचा और वहां लगे कूलर से करंट लग गया। वक्त घटना बारिश भी हो रखी थी। बच्चे की मां ने पड़ौसी परिवार को नामजद कर केस दर्ज कराया है।

जिला पश्चिम पुलिस का ऑपरेशन चक्रव्यूह

बनाड़ पुलिस ने बताया कि खोखरियां सांसियों की ढाणी में रहने वाला दस वर्षीय रेहान पुत्र पवन सांसी सोमवार की सुबह खेलते हुए पड़ौसी के मकान तक आ गया। जहां गेट पर एक कूलर लगा हुआ था। इस दौरान वह कूलर के नजदीक आ गया और उसे करंट लग गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक रेहान की मां सुमन ने अपने पड़ौसी सोनाराम आदि के खिलाफ केस दर्ज कराया है। गेट पर कूलर लगाने से हादसे में उसके बच्चे की जान गई है।

बनाड़ पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सुपुर्द किया गया है। इसमें अग्रिम जांच की जा रही है। वक्त घटना क्षेत्र में बारिश भी हो रखी थी।