Doordrishti News Logo

आपसी विवाद के चलते मारपीट के केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आपसी विवाद के चलते मारपीट के केस दर्ज।शहर के अलग अलग थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते मारपीट के प्रकरण पुलिस में दर्ज कराए गए है। संबंधित थाना पुलिस अब जांच में जुटी है।

विवेक विहार थाने में दी रिपोर्ट में दिनेश सिंह सोलंकी ने बताया कि 10 फरवरी की सुबह के समय वह अम्बे नगर आया हुआ था। जहां गुड्डू नाम के युवक ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की,जिससे वह जख्मी हो गया।

चार श्राविकाओं ने व्हीलचेयर चलाते हुए दी 20 किलोमीटर तक सेवा

चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने में दी रिपोर्ट में उपला बेरा चौखा निवासी अनिल गहलोत पुत्र डूंगरसिंह माली ने पुलिस को बताया कि एक रेस्टोरेंट पर अंकित पुरोहित और उसके दोस्तों ने मारपीट की। जबकि झंवर थाने में दी रिपोर्ट में कराणी निवासी चूनाराम पुत्र मांगीलाल जाट ने पुलिस को बताया कि रात्रि के समय आरोपी थाना राम,तिलाराम,बाबूलाल,परसा राम, दिनेश आदि उसके कृषि भूमि पर कब्जा करने की नीयत से आए और वहां पर ढाळियां बनाकर रहने लगे।