एटीएस जयपुर से मिली जीरो नंबर एफआईआर पर केस दर्ज
पहले भी हो रखे केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एटीएस जयपुर से मिली जीरो नंबर एफआईआर पर केस दर्ज। शहर के केरू क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ में गत साल दिसम्बर में 13.28 लाख का फ्रॉड हो गया। उसने ऑनलाइन शिकायत दी थी। बाद में पता लगा कि उसके द्वारा ऑनलाइन एक स्कीम में पैसा लगाया गया था। साइबर फ्रॉड के शिकार की ऑन लाइन शिकायत पर एटीएस जयपुर की तरफ से संबंधित थाना राजीव गांधी नगर में रिपोर्ट भेजी गई। इस पर पुलिस ने जीरो नंबर की एफआईआर पर अब जांच आरंभ की है। इससे पहले भी तीन प्रकरण सामने आ रखे है।
थानाधिकारी रविंद्रपाल सिंह ने बताया कि केरू निवासी झूमरराम चौधरी के साथ गत साल दिसम्बर को यह फ्रॉड हुआ था। उसने किसी स्कीम के झांसे में आकर ऑन लाइन रकम को जमा करवाया था। रिपोर्ट में उसने 13 लाख 28 हजार 922 रुपए का फ्रॉड होना बताया है। उसके द्वारा ऑनलाइन शिकायत दिए जाने के साथ रिपोर्ट जयपुर भेजी गई थी। जयपुर एटीएस की तरफ से अब संबंधित थाने में रिपोर्ट भेजी गई है। पीडि़त को बुलाया गया है,उसके बयान लिए जाने हैं। थानाधिकारी रविंद्रपाल सिंह ने बताया कि इससे पहले भी दो तीन प्रकरण इसी तरह के सामने आए हैं।
