Doordrishti News Logo

अस्पताल पार्किंग में कार का कांच फोड़ कर बैग चुराया लेपटॉप व 50 हजार रु.पार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अस्पताल पार्किंग में कार का कांच फोड़ कर बैग चुराया लेपटॉप व 50 हजार रु.पार। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल की पार्किंग से एसयूवी का कांच फोड़ कर शातिर ने बैग चुरा लिया। बैग में लेपटॉप,50 हजार की नगदी और जरूरी दस्तावेज थे।

पीडि़त अपने किसी परिजन के उपचार के लिए अस्पताल आया हुआ था। घटना 28 अक्टूबर की है और अब केस दर्ज कराया गया है। सीसीटीवी फुटेज से बदमाश का पता लगाने का प्रयास जारी है। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस के अनुसार पाली जिले के रोहट थानान्तर्गत इंद्रोका की ढाणी का रहने वाला महेंद्र पुत्र मोहनलाल गहलोत अपने किसी परिजन के उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में आया था। उसने अपनी स्कर्पियो गाड़ी को अस्पताल की पार्किंग में खड़ा किया था। मगर किसी शातिर ने गाड़ी का शीशा फोड़ दिया और उसमें रखा बैग चोरी कर लिया।

बैग में 50 हजार रुपए,लेपटॉप, पासपोर्ट दस्तावेज आदि थे। पुलिस ने इस संबंध में प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ की है। अस्पताल और पार्किंग में लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाश का पता लगाने का प्रयास जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले में खुलासा किया जाएगा।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026