Doordrishti News Logo

टैक्स सुधार को लेकर बनी बात लगेगा शिविर

यूडी टैक्स के विरोध में नई सडक़ व्यापारी मिले शहर विधायक भंसाली से

जोधपुुर,टैक्स सुधार को लेकर बनी बात लगेगा शिविर। शहर में नगर निगम उत्तर की तरफ से नई सडक़ व्यापारियों को दुकानों से ज्यादा टैक्स वसूलने का लेकर दो दिन पहले विरोध जताया था। आज व्यपारियों ने शहर विधायक अतुल भंसाली से मुलाकात की। विधायक भंसाली ने उनकी बात को सुना और आश्वस्त किया गया निगम द्वारा लगाए गैर जरूरी टैक्स को कम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – रेलकर्मियों का सतर्क रहकर कार्य करने का आह्वान

नई सडक़ व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन सोनी ने बताया कि नगर निगम उत्तर की तरफ से व्यपारियों को दुकानों की साइज से ज्यादा यूडी टैक्स के नोटिस थमाए गए थे। बरामदों का टैक्स भी जोड़ कर भेजा गया। इसका शनिवार को व्यापारियों ने विरोध जताया। उन्होंने बताया कि आज शहर विधायक अतुल भंसाली से मुलाकात की गई और उन्होंने आश्वस्त किया कि नगर निगम द्वारा नया टैक्स चार्ज बनाकर दिया जाएगा। उन्होंने शहर विधायक भंसाली का आभार प्रकट करने के साथ आगामी आंदोलन रद्द करने की बात की।

शहर विधायक अतुल भंसाली ने कहा कि नई सडक़ व्यपार संघ के साथ उनकी यूडी टैक्स को लेकर समस्या पर बातचीत हुई है। एक शिविर लगा कर उनकी समस्याओं का निदान कर दिया जाएगा। कंप्यूटर मिस्टेक एवं नई फर्मू यूडी टैक्स वसूलने वाली से तकनीकि खामी से यह सब हुआ है। जल्द सुधार कर निर्णय लिया जाएगा।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल किजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: