घर से निकले व्यापारी की डेढ़ घंटे बाद ही कार में जिंदा जलने से मौत
- पाल रोड के सीताराम नगर का रहने वाला था
- शव कंकाल में तब्दील
- परिजन ने दी मर्ग में रिपोर्ट
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घर से निकले व्यापारी की डेढ़ घंटे बाद ही कार में जिंदा जलने से मौत। जोधपुर- बाड़मेर रोड पर रविवार की सुबह एक कार पेट्रोल पंप के सामने सूने स्थान पर जलती मिलती। आस पास के लोगों ने वीडियो बनाया, तब पता लगा कि एक व्यक्ति इसमें जिंदा जल रहा है। इस पर बाद में तत्काल पुलिस वहां पहुंची। कार की आग को बुझाया गया और पता लगा कि एक व्यक्ति जिंदा जला है।
इस पर पुलिस ने बाद में एमओबी, एफएसएल टीम के साथ अन्य साक्ष्य जुटाने के लिए टीमों को लगाया। दोपहर में मृतक की पहचान बाड़मेर के धोरीमन्ना हाल पाल रोड स्थित सीताराम नगर निवासी 38 साल के भरत लुणिया पुत्र हिंदूमल लुणिया के रूप में की गई। शव तकरीबन कंकाल में तब्दील हो गया था। शव का एमजीएच में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सुपुर्द कर दिया गया।
दरअसल पाल रोड के सीताराम नगर निवासी 38 साल का भरत लुणिया मेटल का कारोबार करता है। उसकी बासनी औद्योगिक क्षेत्र एमआईए में मेटल फर्म आई है। रविवार की सुबह दस बजे अपने घर से काम के लिए निकला था। बाद में सवा 11 बजे के आस पास पुलिस को सूचना मिली कि जोधपुर-बाड़मेर रोड पर कार में आग लगी है।
होम्योपैथी में शोध एवं साक्ष्य की अहमियतता पर मंथन
डीसीपी वेस्ट कमल शेखावत,एसीपी बोरानाडा आनंद सिंह राजपुरोहित, बोरानाडा थानाधिकारी एवं प्रशिक्षु आरपीएस देवेंद्र सिंह आदि वहां पहुुंचे। चूंकि कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई थी। ऐसे में कार के नंबर तक पता नहीं चल रहे थे। बाद में पुलिस ने एमओबी, एफएसएल टीम को भी बुलाया। साक्ष्य जुटाने के साथ कार के नंबर पता लगाए गए। नंबर से बाद उसका रजिस्टे्रशन पता करवाया गया। रजिस्ट्रेशन से कार मेटल फर्म के नाम की निकली। इसमें भरत लुणिया के परिजन के नंबर मिले। इस पर पुलिस ने संपर्क कर उसकी पहचान की।
सीसीटीवी फुटेज देखे गए
डीसीपी वेस्ट कमल शेखावत ने बताया कि आस पास लगे सीसीटीवी फुटेजों को देखा गया। तब पता लगा कि वह कार लेकर आया था और कार को सूनी जगह पर लेकर पहुंचा और हार्डली कुछ मिनट में ही कार में आग लग गई।
डीएनए सेंपलिंग
शव से डीएनए सेंपलिंग की गई है। विसरा भी प्रिजर्व किया गया है। परिजन की तरफ से फिलहाल मर्ग में रिपोर्ट दी गई है। शव करीबन कंकाल में तब्दील हो गया था। एमजीएच में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया गया।
भांजे को 12वीं रोड पर छोड़ा था
प्रशिक्षु आरपीएस एवं थानाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक भरत लुणिया सुबह दस बजे घर से निकलने के बाद अपने भांजे प्रणव को 12वीं रोड पर छोड़ा था। बाद में वह कार वहां से निकल गया था। परिजन ने कार में शार्ट सर्किट से हादसा होना बताते हुए मर्ग में रिपोर्ट दी है। कार के बैटरी और वायरिंग को लेकर भी एफएसएल साक्ष्य जुटाए गए है। सीडीआर भी निकलवाई जा रही है।
