शेयर के नाम पर व्यापारी से 54 लाख की ठगी
- 200 फीसदी मुनाफे का दिया लालच
- गुजरात के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शेयर के नाम पर व्यापारी से 54 लाख की ठगी।शहर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने 200 फीसदी मुनाफे का लालच देकर 54 लाख से अधिक की ठगी कर ली। पीडि़त ने जब पैसे वापस मांगे तो टालमटोल करने लगा।
बोरानाडा थाना में इस्तगासे के जरिए पाश्र्ववनाथ सिटी निवासी राधिका डागा ने सूरत (गुजरात) निवासी तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार राधिका डागा कनक एक्सपोर्ट नामक फर्म की प्रोपराइटर हैं। उनके पति धीरज डागा व्यवसाय करते हैं।
साल 2023 में व्यापार में मंदी के चलते आर्थिक परेशानी के बीच दिसंबर 2023 में रिश्तेदार मुकेश जैन,उसकी पत्नी नेहा जैन और पिता संचयलाल जैन जोधपुर आए। मुकेश जैन ने शेयर बाजार ट्रेडिंग में निवेश पर 200 प्रतिशत मुनाफे का झांसा दिया और अपनी कंपनी में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। विश्वास में आकर राधिका डागा और उनके पति ने शुरुआत में 20 लाख रुपए नकद दिए।
इसके बाद अलग-अलग तारीखों में उनकी फर्म के खाते से करीब 64,44,251 रुपए आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। आरोपियों ने भरोसा बनाए रखने के लिए बीच-बीच में करीब 29.99 लाख रुपए वापस भी भेजे, ताकि निवेश का विश्वास बना रहे। जब पीडि़त को व्यापार के लिए रुपए की जरूरत हुई तो अपनी राशि वापस मांगी।
कबाड़ बेचकर जोधपुर मंडल ने कमाए 58 करोड़ रुपए
आरोपी टालमटोल करने लगे। मार्च 2026 में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी की खबर पढऩे के बाद पीडि़त को शक हुआ और उन्होंने पूरी राशि वापस मांगी। इस पर मुकेश जैन ने धमकी देते हुए फोन बंद कर दिया। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि आरोपी के पिता संचयलाल जैन ने भी इस काम में शामिल है। पीडि़ता ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
