Doordrishti News Logo

ग्रेनाइट भेजने के नाम पर व्यापारी से 6.11 लाख का फ्रॉड

राशि लेकर भी माल नहीं भेजा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ग्रेनाइट भेजने के नाम पर व्यापारी से 6.11 लाख का फ्रॉड। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित अशोक उद्यान के सामने ग्रेनाइट पत्थर व्यापारी से एक अन्य व्यापारी ने ग्रेनाइट भेजने के नाम पर लाखों का फ्रॉड कर लिया। पीडि़त ने अब कोर्ट में इस्तगासे के माध्यम से केस दर्ज कराया है।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने नितिन भूतड़ा पुत्र राजेंद्र भूतड़ा की रिपोर्ट पर जांच आरंभ की है। रिपोर्ट के अनुसार वह रिलायंस ग्रेटो में भागीदार है और उसके साथ कारूकोंडा श्रीधर की तरफ से धोखाधड़ी की गई है।

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

रिपोर्ट में बताया कि उसकी फर्म ने अभियुक्त को गत साल जनवरी -फरवरी में ग्रेनाईट स्लैब्स भेजने का आग्रह किया था। जिस पर अग्रिम भुगतान अलग अलग किश्तों में किया गया। उसे 15 लाख 38 हजार से ज्यादा रूपए दिए गए। बाद में उसे कुल 9,27,858 रूपए ग्रेनाइट स्लेव सप्लाई किया गया।

इस प्रकार परिवादी की फर्म को अभियुक्त के द्वारा कुल 9,27,858 का माल सप्लाई किया गया। मगर अग्रिम अदा की हुई राशि में से समायोजित करने के पश्चात् 6,11,136 रूपए अभियुक्त ने रोक दिए और वापिस नहीं लौटाए। ना ही गे्रनाइट स्लैब भेजे गए।