विकसित भारत के संकल्प में प्रदेश की सशक्त साझेदारी को आगे बढ़ाने वाला बजट-शेखावत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विकसित भारत के संकल्प में प्रदेश की सशक्त साझेदारी को आगे बढ़ाने वाला बजट-शेखावत। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राजस्थान सरकार के बजट को विकसित भारत के संकल्प में प्रदेश की सशक्त साझेदारी को आगे बढ़ाने वाला दूरदर्शी रोडमैप बताया। अपनी प्रतिक्रिया में शेखावत ने कहा कि आत्मनिर्भरता,मजबूत आधारभूत संरचना,किसान कल्याण,युवा सशक्तिकरण और उद्योग विस्तार पर विशेष फोकस के साथ यह बजट आमजन के जीवन स्तर में निरंतर सुधार का मार्ग प्रशस्त करता है।

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

कला-संस्कृति,पर्यटन,महिला एवं बाल विकास,शिक्षा और जल उपलब्धता पर अतिरेक ध्यान समग्र विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तीव्र गति से विकास पथ पर अग्रसर है। उनके ही विजन को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का राजस्थान को विकास के नए सोपानों तक ले जाने का संकल्प इस बजट में परिलक्षित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री दिया कुमारी ने इस माध्यम से पुन: रेखांकित किया है कि राजस्थान विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने को पूर्णत: तैयार है।

Related posts: