Doordrishti News Logo

मूल अभ्यर्थी का एक भाई भी गिरफ्तार

  • नीट पीजी परीक्षा फर्जीवाड़ा प्रकरण
  • प्रकरण में तीन लोग गिरफ्तार
  • आरोपी पुलिस अभिरक्षा में
  • किसी बड़े रैकेट का अंदेशा

जोधपुर,मूल अभ्यर्थी का एक भाई भी गिरफ्तार।शहर की बनाड़ पुलिस ने सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के एक प्रकरण में फर्जीवाड़ा करने वाले मूल अभ्यर्थी एवं डमी अभ्यर्थी को सोमवार को गिरफ्तार किया था। अब मूल अभ्यर्थी के भाई को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आशंका है कि कोई बड़ी गैंग नीट परीक्षा में शामिल हो सकती है। जो फर्जी अभ्यर्थी उपलब्ध करवा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें – जोधपुर जिले की समस्त विद्यालयों में बुधवार को अवकाश घोषित

उल्लेखनीय है कि रविवार को परीक्षा केन्द्र विनायक इन्सीटयूट शिकारगढ़ डिगाड़ी प्रभारी ने बताया कि नीट पीजी परीक्षा में अभ्यर्थी संदिग्ध प्रतीत होने पर जांच की गई। ललित कुमार पाटीदार की तरफ से प्रकरण दर्ज करवाया गया।

परीक्षार्थी राजेश बेनाडा के स्थान पर डमी अभ्यर्थी मनोज कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी भीराहा थाना रोसेरा जिला समस्तीपुर बिहार को पकड़ा गया था। आरोपी राजेश बेनाडा पुत्र भगवान सहाय मीणा निवासी गंगा विहार जगतपुरा पुलिस थाना प्रतापनगर जयपुर को दस्तयाब कर गिरपतार किया गया।

परीक्षा की द्वितीय पारी दोपहर 3.30 से शाम 7 बजे में राजेश बेनाडा अभ्यर्थी के स्थान पर कोई और परीक्षा दे रहा था। इसकी फोटो से मिलान नहीं हो रहा था। परीक्षा समाप्ति के पश्चात पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने राजेश बेनाडा के स्थान पर परीक्षा में बैठना स्वीकार किया।

पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी एमबीबी एस कर रहा है। उसने फर्जी अभ्यर्थी बनने के लिए कितने में सौदा किया इस बारे में पुलिस फिलहाल तफ्तीश कर रही है। आशंका है कि इनके बीच कुछ रुपयों का लेन देन हुआ होगा।

एसीपी मंडोर पीयूष कविया ने बताया कि प्रकरण में मूल अभ्यर्थी जयपुर के जगतपुरा निवासी राजेश बेनाड़ा के भाई सुमित को अब गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस अभिरक्षा मेें लिया गया है। जिनसे अब पूछताछ जारी है।

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026