Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के अमृत नगर में रहने वाले एक व्यापारी की कार को उसी का चालक लेकर भाग गया था। मामले में पुलिस ने चालक को गिफ्तार कर लिया। मामले के अनुसार घटना 23 मार्च के दिन की है।
शास्त्रीनगर थानाधिकारी पकंज माथुर ने बताया कि अमृत नगर प्रेक्षा अस्पताल के सामने रहने वाले व्यापारी हीरालाल पुत्र ओमप्रकाश अग्रवाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि उन्होंने अपने यहां पर काम करने वाले नौकर ठाकरास डिडवाना निवासी महेंद्र उर्फ धर्मेद्र पुत्र गणेशराम को कार में पेट्रोल भरवाने के लिए भेजा था। कार में उसके साथ मुनीम दीपक उर्फ बंटी भी था। यह लोग रेजीडेंसी रोड स्थित मणिधारी अस्पताल के सामने पेट्रोल पंप पर आए। कार में पेट्रोल भरवाने के बाद मुनीम रूपए देने के लिए पेट्रोल पंप के ऑफिस में गया तब महेंद्र कार को लेकर भाग गया। उसका मुनीम पेट्रोल पंप पर खड़ा होकर ताकता ही रह गया। हालांकि बाद में यानी अगले दिन 24 मार्च को दिन में सूचना मिली कि कार मसूरिया इलाके में लावारिश हालत में पड़ी है। जिस पर पुलिस ने कार को जब्त कर लिया था।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026