Doordrishti News Logo

शादीसुदा लुटेरी दुल्हन ने फिर की शादी,स्थानीय युवक से 3 लाख ऐंठे

झूठे केस में फंसाने की दी धमकी

जोधपुर,शादीसुदा लुटेरी दुल्हन ने फिर की शादी,स्थानीय युवक से 3 लाख ऐंठे। शहर के शोभावतों की ढाणी गजेंद्र नगर में रहने वाले एक युवक से अकोला महाराष्ट्र की लडक़ी से फर्जी तरीके से शादी कराने के साथ उससे तीन लाख रुपए ऐंठ लिए गए।

यह भी पढ़ें – जोधपुर व जोधपुर ग्रामीण इनवेस्टर मीट का आयोजन

बाद में दुल्हन की मां की बीमारी का बहाना बनाकर रोक दिया गया। लुटेरी दुल्हन पहले से शादीसुदा बताई गई है। पीडि़त के परिवाद पर अब चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है, जिसमें अब अग्रिम जांच आरंभ की गई है।

गजेंद्र नगर शोभावतों की ढाणी निवासी मिथुन भाटी की तरफ से केस दर्ज कराया गया है। इसमें बताया कि उसकी शादी नहीं होने पर उसके बड़े पिता के लडक़े बाबूलाल ने घर पर सपंर्क कर बताया कि उसकी पहचान वाले है जो शादी करवा देंगे। इस पर बाद में वह उसके झांसे मेें आ गया।

घटनाक्रम जुलाई 24 से शुरू हुआ था। बाद में अकोला महाराष्ट्र की सुप्रिया उर्फ रोहिणी से शादी करवाना तय हुआ। बदले में उससे अलग अलग किश्तों में तीन लाख रुपए ऐंठ लिए गए। इसमें पुलिस ने अब सुर्पिया उर्फ रोहिणी,बाबूलाल, सलीम खां,नेहा,संतोष आदि को नामजद कर जांच आरंभ की है।

सुप्रिया पहले से शादीसुदा होने के साथ उसके एक संतान भी है। आरोपियों ने झूठमूठ उसकी शादी उदयपुर के एक मंदिर में करवा दी। बाद में सुप्रिया उर्फ रोहिणी को भी अकोला महाराष्ट्र बुला लिया गया। परिवादी के साथ सोची समझी साजिश के तहत धोखाधड़ी की गई। परिवादी और उसके परिवार के लोग 10 जुलाई को रतलाम गए थे जहां से फिर अभियुक्त आगे से आगे जुड़ते गए और धोखाधड़ी करते रहे।

आरोपी सुप्रिया उर्फ रोहिणी ने खुद को आधार कार्ड में अविवाहित बताया था। मगर बाद में पता लगा कि वह शादीसुदा होने के साथ एक बच्चे की मां है। बाद में परिवादी को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई कि उसने मानव तस्करी कर महिला का हरण किया है।