जोधपुर, शहर की नागौरी गेट पुलिस ने आईटी एक्ट एवं महिला अपराध से जुड़े एक प्रकरण में पुलिस लाइन में लगे कांस्टेबल और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। कांस्टेबल पहले से ही निलंबित चल रहा था। इनके खिलाफ एक माह पहले थाने में आईटी एक्ट एवं महिला अपराध से संबंधित केस दर्ज हुआ था। एक महिला ने यह रिपोर्ट दी थी। नाागौरी गेट थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि एक महिला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। महिला का आरोप था कि पुलिस लाइन के एक कांस्टेबल कैलाश बाडोलिया ने आपत्तिजनक मैसेज भेजे थे। इसमें उसके एक साथी की भूमिका भी सामने आई। तब एक अन्य शख्स कैलाश बंजारा को भी गिरफ्तार किया गया। कांस्टेबल कैलाश बाडोलिया पहले से ही एक प्रकरण में निलंबित चला आ रहा है। थानाधिकारी ने बताया कि इन लोगों ने समाज की एक महिला के खिलाफ ग्रुप में आपत्तिजनक मैसेज डाले थे। तब महिला की तरफ से करीबन महिने भर पहले आईटी एक्ट एवं महिला अपराध के संबंध में केस दर्ज करवाया था। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है।

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026