Doordrishti News Logo

एमजीएच में रील बनाकर वीडियो वायरल करने वाला शख्स गिरफ्तार

जोधपुर,एमजीएच में रील बनाकर वीडियो वायरल करने वाला शख्स गिरफ्तार। शहर के महात्मा गांधी अस्पताल में 17 अक्टूबर को ओपीडी वार्ड में मरीजों की बीच में अपने डांस का वीडियो बनाकर वायरल करने वाले शख्स को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। सरदारपुरा पुलिस ने कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें – संभाग स्तरीय अमृता हाट का शुभारंभ सोमवार को

एसीपी पश्चिम छवि शर्मा ने बताया कि एमजीएच में 17 अक्टूबर को एक युवक द्वारा एमजीएच की ओपीडी में बीमार मरीजों और पर्ची कटवाने आए लोगों के बीच डांस करने का वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आने पर थानाधिकारी दिलीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम लगाई गई। इस पर पुलिस ने आज नागौरी गेट सिंधी साहब जादों का मोहल्ला भील बस्ती निवासी हितेश भील को गिरफ्तार किया।

थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि महात्मा गांधी अस्पताल में बीमार व्यक्तियों के अस्पताल ओपीडी में दिखाने के लिए लगी लाइन के बीच में आकर नाचते हुए रील बनाकर उसको अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर वायरल किया था। उसके द्वारा सार्वजनिक अस्पताल में बीमार व्यक्तियों को हुई असुविधा एवं प्रसिद्धि कि लिए अनुचित स्थान पर रील बनाकर समाज में गलत संदेश प्रसारित किया गया। आरोपी हितेश को गिरफ्तार कर पाबन्द करवाया गया है।

Related posts:

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

October 29, 2026
जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026